जहाँ डाल डाल पर, सोने की चिड़ियाँ करती है बसेरा,

Hemraj Maurya

जहाँ डाल डाल पर,
सोने की चिड़ियाँ करती है बसेरा,

जहाँ डाल डाल पर, सोने की चिड़ियाँ करती है बसेरा, Girl with Flage by rajjansuvidha.in

जहाँ डाल डाल पर,सोने की चिड़ियाँ करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा,


जहाँ डाल डाल पर,
सोने की चिड़ियाँ करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा,
वो भारत देश है मेरा,
जहाँ सत्य अहिंसा और धर्म का,
पग-पग लगता डेरा,
वो भारत देश है मेरा।।


ये धरती वो जहाँ ॠषि मुनि,
जपते प्रभु नाम की माला,
जहाँ हर बालक एक मोहन है,
और राधा एक बाला
जहाँ सूरज सबसे पहले आकर,
डाले अपना फेरा,
वो भारत देश है मेरा,
वो भारत देश है मेरा।।


जहाँ गंगा जमुना कृष्णा और,
काँवेरी बहती जाये,
जहाँ उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम,
को अमृत पिलवायें,
कहीं ये जल फल और फूल उगाए,
केसर कहीं बिखेरा,
वो भारत देश है मेरा,
वो भारत देश है मेरा।।


अलबेलों की इस धरती के त्यौहार भी हैं अलबेले,
कहीं दीवाली की जगमग है,
 कही होली के  मेले,
जहाँ राग रंग और हँसी खुशी का,
चारों ओर है घेरा,
वो भारत देश है मेरा,
वो भारत देश है मेरा।।


जहाँ आसमान से बातें करते,
मंदिर और शिवाले,
किसी नगर में किसी द्वार पर,
कोई न ताला डाले,
और प्रेम की बंसी जहाँ बजाता,
आए शाम सवेरा,
वो भारत देश है मेरा,
वो भारत देश है मेरा।।

जहाँ डाल डाल पर,
सोने की चिड़ियाँ करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा,
वो भारत देश है मेरा,
जहाँ सत्य अहिंसा और धर्म का,
पग-पग लगता डेरा,
वो भारत देश है मेरा।।

Har Ghar Tiranga

#आज़ादी का अमृत महोत्सव

ए मेरे वतन के लोगो

मैं हेमराज मौर्य rajjansuvidha.in - jansuvidha portal का संस्थापक एवं संपादक हूँ। वर्ष 2020 से ब्लॉग लेखन का कार्य करता हूँ । यहाँ पर सरकारी योजनायें , Scholarships , Admissins ,Education, Online forms , Pan Card , Adhar Card , Voter Card,लेबर कार्ड, RTO ,शादी अनुदान योजना, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र,जन सेवा केंद्र एवं e-District आदि से जुडी लेटेस्ट जानकारी सरल हिंदी भाषा में साझा करता हूँ। इसके अलावा लेटेस्ट न्यूज़ updates भी साझा करता हूँ।जो कि विभिन्न स्रोतों से सटीक जानकारी प्राप्त करके साझा की जाती है।

Leave a Comment