AICTE Pragati Scholarship Scheme: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, दस्तावेज एवं महत्वपूर्ण लिंक

Hemraj Maurya

AICTE Pragati Scholarship Scheme: तकनीकी शिक्षा (Technical Education) प्राप्त कर रही छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा प्रगति छात्रवृत्ति योजना (Pragati Scholarship Scheme) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों में डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत मेधावी छात्राओं को प्रतिवर्ष वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाता है।

राज जन सुविधा (Raj Jan Suvidha) के इस एवरग्रीन (Evergreen) गाइड में आपको AICTE प्रगति छात्रवृत्ति योजना से जुड़ी पात्रता, राज्यवार कोटा, महत्वपूर्ण फॉर्म परिशिष्ट (Appendices), आवेदन प्रक्रिया, हेल्पलाइन विवरण और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की संपूर्ण जानकारी मिलेगी।

AICTE Pragati Scholarship Scheme के मुख्य विन्दु

• छात्रवृत्ति की राशि: कॉलेज फीस, कंप्यूटर, किताबें, स्टेशनरी या सॉफ्टवेयर के लिए प्रति वर्ष ₹50,000 की एकमुश्त राशि।

• अवधि: प्रथम वर्ष के डिग्री छात्रों के लिए 4 साल तक, और दूसरे वर्ष में लेटरल एंट्री के जरिए प्रवेश लेने वाले डिग्री/डिप्लोमा छात्रों के लिए 3 साल तक।

• छात्रवृत्तियों की संख्या: हर साल 10,000 नई छात्रवृत्तियां दी जाती हैं (5,000 डिग्री के लिए और 5,000 डिप्लोमा के लिए)। इसके अलावा, 13 केंद्र शासित प्रदेशों और पूर्वोत्तर राज्यों – (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (केंद्र शासित प्रदेश), जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश), लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश), दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव (केंद्र शासित प्रदेश), लक्षद्वीप (केंद्र शासित प्रदेश), अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा ) की सभी पात्र छात्राओं के लिए असीमित छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं।

• अंतिम तिथि (2026-27): पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2026 है, और संस्थान द्वारा सत्यापन (verification) 15 नवंबर, 2026 तक पूरा हो जाना चाहिए।

प्रगति छात्रवृत्ति योजना संक्षेप में-

 विवरण (Parameter) मुख्य तथ्य (Details)
 योजना का नामAICTE प्रगति छात्रवृत्ति योजना (Pragati Scholarship Scheme)
 संचालक निकायअखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE)
 पोर्टलनेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)
 लाभार्थीतकनीकी डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्राएँ
 छात्रवृत्ति राशि₹50,000 प्रति वर्ष (पाठ्यक्रम की अवधि तक)
 पारिवारिक आय सीमाअधिकतम ₹8 लाख प्रति वर्ष
 आवेदन का तरीकाऑनलाइन (NSP Portal के माध्यम से)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.aicte.gov.in/bureaus/rifd/Scholarship-Schemes

पात्रता और मुख्य मानदंड (AICTE Pragati Scholarship Eligibility Criteria)

प्रगति छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है:

  • केवल छात्राओं के लिए: यह योजना केवल महिला छात्रों (Female Students) के लिए लागू है।
  • पाठ्यक्रम का प्रकार: AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज से तकनीकी डिग्री (Degree) या तकनीकी डिप्लोमा (Diploma) पाठ्यक्रम।

  प्रवेश का वर्ष:

  • प्रथम वर्ष (First Year) में नियमित प्रवेश लेने वाली छात्राएँ।
  • लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष (Second Year) में प्रवेश लेने वाली छात्राएँ।

  शैक्षणिक योग्यता:

  •    डिग्री पाठ्यक्रम के लिए: 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  •    डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए: 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  •  आय सीमा: आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  •  पारिवारिक सीमा: एक ही परिवार की अधिकतम 2 छात्राएँ इस योजना के लिए पात्र हो सकती हैं।
  •  अन्य छात्रवृत्तियाँ: केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य समान छात्रवृत्ति का लाभ ले रही छात्राएँ इसके लिए पात्र नहीं होंगी।

राज जन सुविधा टिप्स: यदि आपके पास केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी मान्य आय प्रमाणपत्र (Income Certificate) है, तभी फॉर्म में आय संबंधी विवरण भरें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ एवं सत्यापन कार्यक्रम (Important Dates 2026-27)

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित तिथियाँ निम्न प्रकार हैं:

 प्रक्रिया / चरणनिर्धारित अंतिम तिथि
 आवेदन शुरू होने की तिथि01 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
 त्रुटि सुधार / पुनः जमा करना15 नवंबर 2026
 सत्यापन प्रथम स्तर (संस्थान)15 नवंबर 2026
 सत्यापन  जिला, राज्य और मत्रालय स्तर30 नवंबर 2026

नोट: तिथियों में बदलाव संभव है, इसलिए राज जन सुविधा (rajjansuvidha.in) और राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर नवीनतम अपडेट जाँचते रहें। केवल फॉर्म भरना ही पर्याप्त नहीं है, संस्थान द्वारा सत्यापन होना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची (Required Documents Checklist)

आवेदन प्रक्रिया को बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:

  • 10वीं की अंकतालिका/प्रमाणपत्र (जन्म तिथि और डिप्लोमा प्रवेश हेतु)
  • 12वीं/समकक्ष की अंकतालिका (डिग्री पाठ्यक्रम हेतु)
  • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मान्य पारिवारिक आय प्रमाणपत्र (Income Certificate)
  • आवेदक का आधार कार्ड / मान्य पहचान पत्र
  • विद्यार्थी का स्वयं का बैंक खाता विवरण (Aadhaar Seeded Bank Account)
  • पासपोर्ट आकार की नवीनतम फोटो
  • बोनाफाइड / अध्ययन प्रमाण पत्र (Perishishta – I): संस्थान में अध्ययनरत होने का प्रमाण।
  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र (Perishishta – II): सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी परिवार का आय प्रारूप।
  • अभिभावक घोषणा पत्र (Perishishta – III): माता/पिता द्वारा दिया जाने वाला स्व-घोषणा पत्र।
  • नवीनीकरण प्रोत्साहन प्रमाण पत्र (Perishishta – IV): अगले वर्षों में छात्रवृत्ति नवीनीकरण (Renewal) के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र।

> राज जन सुविधा सलाह: इन सभी फॉर्म के आधिकारिक PDF फॉर्मेट राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) या AICTE पोर्टल के “Schemes” सेक्शन से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की चरणबद्ध प्रक्रिया (Step-by-Step Application Process)

  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
  •  सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in खोलें।
  • यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो One-Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
  •  अपनी Registration ID और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • “AICTE Schemes” सेक्शन में जाएँ और अपने पाठ्यक्रम के अनुसार AICTE Pragati Scholarship Scheme (Degree or Diploma) का चयन करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, बैंक विवरण और पारिवारिक आय आदि दर्ज करें।
  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, आय प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की स्पष्ट कॉपी अपलोड करें।
  • भरे गए फॉर्म को दोबारा जाँचें और Final Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर अपने कॉलेज/संस्थान में नोडल अधिकारी के पास आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन हेतु जमा करें।

सम्पर्क एवं हेल्पडेस्क विवरण (Contact & Helpdesk Details)

यदि आपको आवेदन करने में कोई तकनीकी समस्या आती है या सहायता की आवश्यकता है, तो आप निम्नलिखित नंबरों और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:

AICTE छात्र विकास प्रकोष्ठ (StDC)

 * हेल्पलाइन नंबर: 011-29581118

 * हेल्पडेस्क ईमेल: pragati@aicte-india.org

 * AICTE सामान्य नंबर: 011-26131497

 * AICTE सामान्य ईमेल: ms@aicte-india.org

 * कार्यालय का पता: छात्र विकास प्रकोष्ठ (StDC), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद्, वसंत कुंज, नेल्सन मंडेला मार्ग, नई दिल्ली – 110070.

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)

  •  NSP हेल्पलाइन नंबर: 0120-6619540
  •  NSP हेल्पडेस्क ईमेल: helpdesk@nsp.gov.in

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

ऑनलाइन प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों के लिए निम्नलिखित उपयोगी लिंक का उपयोग करें:

 उद्देश्यलिंक
 प्रगति छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरणNSP Portal पर जाएँ
 NSP मोबाइल ऐप (Mobile App)Google Play Store से डाउनलोड करें
 AICTE आधिकारिक वेबसाइटAICTE Portal पर जाएँ
 प्रगति छात्रवृत्ति दिशा-निर्देशगाइडलाइन्स देखें
 सरकारी योजनाओं की ताजा जानकारीRaj Jan Suvidha Govt Schemes
Payment status चेक करेhttps://pfms.gov.in/Home.aspx

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों में तकनीकी डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष या लेटरल एंट्री से द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं।

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के लिए परिवार की वार्षिक आय सीमा क्या है?

परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹8 लाख या उससे कम होनी चाहिए।

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत कितनी छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है?

चयनित छात्राओं को पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए शैक्षणिक खर्चों (ट्यूशन फीस, पुस्तकें, उपकरण, हॉस्टल फीस आदि) हेतु प्रतिवर्ष ₹50,000 की सहायता राशि दी जाती है।

क्या एक ही परिवार की दो बेटियाँ प्रगति छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं?

हाँ, AICTE के नियमानुसार एक परिवार की अधिकतम दो छात्राएँ इस योजना के लिए पात्र हैं।

क्या प्रगति छात्रवृत्ति योजना डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए भी उपलब्ध है?

हाँ, यह योजना तकनीकी डिग्री और तकनीकी डिप्लोमा दोनों पाठ्यक्रमों की छात्राओं के लिए उपलब्ध है।

क्या लेटरल एंट्री (Lateral Entry) से प्रवेश लेने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, डिप्लोमा या डिग्री पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष में लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे प्रवेश लेने वाली छात्राएँ भी इसके लिए पात्र हैं।

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों का चयन कैसे किया जाता है?

छात्राओं का चयन क्वालीफाइंग परीक्षा (जैसे 10वीं, 12वीं) में प्राप्त अंकों की मेरिट और निर्धारित राज्यवार कोटे के आधार पर किया जाता है।

क्या मैं प्रगति छात्रवृत्ति के साथ किसी अन्य छात्रवृत्ति का लाभ भी प्राप्त कर सकती हूँ?

नहीं, यदि आप केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य छात्रवृत्ति का लाभ ले रही हैं, तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।

क्या प्रगति छात्रवृत्ति योजना का नवीनीकरण (Renewal) हर वर्ष कराना आवश्यक है?

हाँ, अगले वर्ष की छात्रवृत्ति राशि प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति का वार्षिक नवीनीकरण (Renewal) कराना अनिवार्य है।

यदि कोई छात्रा पाठ्यक्रम में अनुत्तीर्ण हो जाए या पढ़ाई बीच में छोड़ दे, तो क्या होगा?

परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने या पढ़ाई बीच में छोड़ देने की स्थिति में छात्रवृत्ति का भुगतान रोक दिया जाता है और नवीनीकरण नहीं किया जाता है।

मैं हेमराज मौर्य rajjansuvidha.in - jansuvidha portal का संस्थापक एवं संपादक हूँ। वर्ष 2020 से ब्लॉग लेखन का कार्य करता हूँ । यहाँ पर सरकारी योजनायें , Scholarships , Admissins ,Education, Online forms , Pan Card , Adhar Card , Voter Card,लेबर कार्ड, RTO ,शादी अनुदान योजना, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र,जन सेवा केंद्र एवं e-District आदि से जुडी लेटेस्ट जानकारी सरल हिंदी भाषा में साझा करता हूँ। इसके अलावा लेटेस्ट न्यूज़ updates भी साझा करता हूँ।जो कि विभिन्न स्रोतों से सटीक जानकारी प्राप्त करके साझा की जाती है।