Hansi ka Khajana हसनां स्वास्थ्य के लिए वरदान

admin

Hansi ka Khajana हसनां स्वास्थ्य के लिए वरदान. rajjansuvidha में आपका स्वागत है विभिन्न तरह की कहनिया पढ़ने के लिए https://rajjansuvidha.in को सब्सक्राइब कर ले।

हंसना स्वास्थ्य के लिए वरदान है ये हसी का खजाना है पढ़िए और हसियें। 

Hansi ka Khajana हसनां स्वास्थ्य के लिए वरदान

 जरूर पढ़े

एक  खूबसूरत नर्तकी
एक राजा  के  दरबार   में
नृत्य  कर  रही   थी

राजा  सुंदर नही  थे
जबकि नर्तकी बहुत सूंदर थी 
राजा के सूंदर न होने के कारण
नर्तकी के मन में सवाल उठा

और नर्तकी  ने   राजा   से  
एक  सवाल  पूछने  की  इजाजत  मांगी
राजा  ने  अपने सरल व्यवहार के कारण 
नर्तकी को ,
सवाल पूछने की इजाजत दे दी 
नर्तकी   ने राजा से  कहा ,

जब भगवन के यहां  हुस्न   बंट  
रहा था  तब आप   कहां  थे ? 
राजा ने  सरल स्वभाव  के कारण मुस्कुराते  हुए  कहा
जब   तुम   हुस्न  की लाइन्   में   खडी
हुस्न  ले   रही  थी ,

 तब  मैं किस्मत  की   लाइन 
में  खड होकर किस्मत  ले रहा  था
          और  आज     
तुझ  जैसी  खूबसूरत हुस्न   वाली     
हमारे  सामने गुलाम   की  तरह
 नृत्य  कर रही   है.

इसीलिए​  शायर  कहते  है, कि
  ” हुस्न   ना   मांग     
नसीब   मांग   ए  दोस्त , क्यूंकि 
 हुस्न   वाले   तो      
अक्सर   नसीब   वालों  के यहाँ      
गुलाम   हुआ   करते  है.

और  सुने

     
जो   भाग्य   में लिखा   है ,              
वह   भाग  भी कर चला  आएगा, 
जो भाग्य में  नहीं   है ,
 वह   आकर   भी  चला   जाएगा.

 सब   कुछ   बिकता  है यहाँ  दोस्तों  
 रहना   जरा   संभल  के, 
बेचने वाले,   बेचने  वाले , हवा भी बेच देते है,
गुब्बारों   में   भर  के,

 सच   बिकता   है यहाँ,
 झूठ   बिकता   है यहाँ, 
बिकती   है   हर  कहानी यहां पर      
तीनों  लोक  में  फैला  है ,
 फिर   भी   बिकता  है यहाँ
 बोतल  में  पानी । 

गौर फरमाइए

 कभी फूलों की तरह मत जीना
जिस दिन  खिलोगे ,तो
टूट कर  बिखर जाओगे ,
 
जीना है  तो  एक पत्थर  
की   तरह   जियो
जिस  दिन   तराशे   गए ,
तो ” भगवान ” बन  जाओगे… 

 और सुनिए

बंद कर दिया है सपेरो ने सांपों को
पकडना , यह कहकर,
अब इंसान ही इंसान को डसने के काम आएगा। 

वाह क्या बात कही!

 आत्महत्या कर ली गिरगिट ने सुसाइड नोट
लिखकर ,
और बोला!  इंसान रंग 
बदलने में माहिर हो गया है
अब इंसान से ज्यादा मैं रंग नहीं बदल
सकता!

क्या सोंच है! 
गिद्ध भी कहीं चले गए यह जमीं ,
लगता है उन्होंने देख लिया, इंसान को नोचते हुए
कि इंसान हमसे ज्यादा अच्छा नोंचता है!

कुत्ते कोमा में चले गए, ये देखकर,
क्या मस्त तलवे चाटता है इंसान! 

ये दहेज़

जला दी जाती है ससुराल में
अक्सर वही बेटियां
जिसकी खातिर बाप
किडनी बेच दिया करते है!

ये कलयुग है, यहां
कोई भी चीज़ नामुमकिन नहीं है ,
कली, फल, फूल, पेड़, पौधे
सब यहाँ बेच देता है माली !
 

धन से बेशक गरीब हो, पर
दिल से हमेशा रहना धनवान,
क्यूंकि ,  झोपड़ी पे लिखा होता है: आपका स्वागत है 
किन्तु 
महल और कोठी वाले लिखते हैं:
“कुत्तों सॆ सावधान”

कुछ और भी पढ़ ले            
डाकिए से ‘प्यार ’ उनका हुआ
देर से खत हमारे  मिले 

उनके वादों के ऊँचे ऊँचे महल
क्या खूबसूरत ,हवाई किले हो गए                                                           
 नौकरी रेडियो की मिली
गीत उनके ‘रिले’ हो गए 

14 फरबरी  के 6 दिन पहले रामू एक  गिफ्ट शॉप पर गया
उसने 30 खूबसूरतकार्ड ख़रीदे और  उसने सब पर भेजने  वाले की जगह लिखा  “हैल्लो मेरी जान
! पहचान गए ? “आई
लव यू ” शाम को मिलना , ।
दुकानदार ने आश्चर्य पूछा: ये क्या मामला है ?

तो रामू  ने बताया –
पिछले वैलेंटाइन डे पर ऐसे ही 10  कार्ड
भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे ।
इस बार 30 कार्ड भेज रहा हूँ।
दुकानदार गश खाकर गिर गया अभी भी उठा नहीं।

दो पड़ोसन आपस में बात कर रही थी
एक पड़ोसन:  तुम जानती
हो मेरे 30 साल तक कोई औलाद नहीं हुई।
दूसरी पड़ोसन : तो फिर तूने क्या उपाय किया ?
पहली पड़ोसन : अरे किया क्या जब मैं ३०  साल की हुई तब माँ बाप ने  मेरी शादी करवाई तब जेक कहीं  मुन्ना हुआ
दूसरी पड़ोसन वेंटिलेटर 
पर है।

बंटी  वेटर से
बंटी: वेटर, ऐसी चाय पिलाओ, ऐसी
चाय पिलाओ कि पीकर मन झूम उठे और बदन नाचने लगे।
वेटर: सर हमारे यहां गाय का दूध आता है, नागिन का नहीं।

गर्मी का कहर शुरू । 
एक औरत अकेले कब्रिस्तान मे एक कब्र पर बैठी थी।
एक राहगीर ने उससे पूछा : तुम्हे  डर नहीं लगता ?
औरत :     क्यों ? इसमें
डरने जैसी क्या बात है 
           अंदर गर्मी लग रही थी तो मई  बाहर आ गई ।
           और राहगीर अभी भी कौमा मे है ।

I am a blogger and content writer.I write about Govt. Schemes , Scholarship, e district services and latest updates news.

Leave a Comment