बनाये शुध्द टुमैटो सास- रेसिपी पार्ट-2

Hemraj Maurya

बनाये शुध्द टुमैटो सास-: सास खाने का बहुत प्रचलन हो गया है  सभी के घर में सास  का इस्तेमाल किया जाता है  ज्यादातर ग्रहणियां  सास बाजार से खरीदती है घर पर बनाई गई कोई भी डिश शुद्ध और स्विदष्ट होती है ते सिखिये घर में टमाटर का सास कैसे बना सकते हैं।

Tomato Sauce बनाये शुध्द टुमैटो सास-   रेसिपी पार्ट-2

बनाये शुध्द टुमैटो सास

एक नजर           

रेसिपीभारतीय
समय15-30 मिनट
रेसिपी
टाईप
वेज

रेसिपी की सामग्री-

टमाटर-         5 किलोग्राम

चीनी-          400 ग्राम

लहसुन-        25 ग्राम

प्याज-          100 ग्राम

अदरक-         50 ग्राम

जीरा-           15 ग्राम

बड़ी इलायची-    10 ग्राम

काली मिर्च-      25 ग्राम

लाल मिर्च –      25 ग्राम

बनाये शुध्द टुमैटो सास बनाने की विधि-

टमाटर को धोकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक बड़े पैन में रख लें और साथ ही प्याज ,अदरक काटकर मिलाकर पकने के लिए आंच पर चढ़ा दें और उसे लकड़ी के ही चम्मच से चलाते रहें,थोड़ी देर बाद जब टमाटर के टुकड़े गल जाय तो आंच से उतारकर स्टील की छलनी से छान कर गूदा निकाल लें|


एक बड़े बर्तन में निकाले गए गूदे को दोबारा पकने के लिए आंच पर चढ़ा दें|अब ऊपर दिए गए सारे मसालों को कूटकर कपड़े की पोटली में बांधकर उबलते टमाटर में डाल दें|अब चीनी को गूदे में मिलाकर चम्मच से बराबर चलाते रहें| सॉस तैयार होने के 5 मिनट
पहले स्वाद अनुसार थोड़ा सा नमक मिला दें|

 सॉस पकने की पहचान कैसे करें?

पकी हुई सॉस मे से थोड़ा सा सॉस लेकर किसी सूखे प्लेट पर रखेंऔर हवा में ठंडा कर लें| अब सॉस को तिरछा करके देखते हैं यदि सॉस बहती हुई ना दिखाई दे और उसके चारों तरफ पानी की बूंद ना दिखाई दे तो सास को तैयार समझें| तैयार साथ में थोड़ा सा एसिटिक एसिड मिलाकर ठंडा करके कांच की बोतल में भर कर रख दें और प्रेम से खायें,खिलायें।

मुझे विश्वास है कि उपर्युक्त रेसिपीज बनाने का स्पेशल तरीका आपको पसंद आया होगा। अगर आप कोई और डिश बनाना चाहते हैं और यहां नहीं मिल रही है तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दीजिए हम उसके बनाने के बारे में अगली पोस्ट में बता दूंगी।                                               सीमा मौर्य

मैं हेमराज मौर्य rajjansuvidha.in - jansuvidha portal का संस्थापक एवं संपादक हूँ। वर्ष 2020 से ब्लॉग लेखन का कार्य करता हूँ । यहाँ पर सरकारी योजनायें , Scholarships , Admissins ,Education, Online forms , Pan Card , Adhar Card , Voter Card,लेबर कार्ड, RTO ,शादी अनुदान योजना, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र,जन सेवा केंद्र एवं e-District आदि से जुडी लेटेस्ट जानकारी सरल हिंदी भाषा में साझा करता हूँ। इसके अलावा लेटेस्ट न्यूज़ updates भी साझा करता हूँ।जो कि विभिन्न स्रोतों से सटीक जानकारी प्राप्त करके साझा की जाती है।

Leave a Comment